फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण माफी योजना में 15550 किसानों को प्रथम चरण में मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। प्रथम चरण में जिले के 15550 किसानों को ऋणमाफी योजना का लाभ मिलेगा। सितंबर के प्रथम सप्ताह में शिविर लगाकर किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह यादव ने बताया कि 20 अगस्त को जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में समिति की बैठक हुई थी। समिति ने चयनित 18536 किसानों की सूची का अनुमोदन किया। सूची बैंकों को उपलब्ध कराई। बैंकों ने 2936 किसानों को प्रथम चरण की सूची से बाहर कर दिया गया है। 15550 को फाइनल सूची में रखा गया।
विज्ञापन


इस सूची को राहत पोर्टल पर लॉक कर दिया गया। कृषि निदेशालय को सूची भेज दी गई है। शासन निदेशालय को किसानों की संख्या के हिसाब से बजट उपलब्ध कराएगा। निदेशालय से बजट मिलने के बाद संबंधित नोडल बैंकों को धनराशि का हस्तानांतरण करेंगे। सितंबर में जिला मुख्यालय पर फसली ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण करने के लिए शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन


शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह भी रहेंगे। एक हफ्ते के अंदर शेष बचे किसानों को तीनों तहसीलों में शिविर लगाकर प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। शेष रह किसानों को संबंधित बैंकों से प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। दूसरे चरण में जिन किसानों को ऋण माफी होनी है, उसके लिए शासन से गाइड लाइन आने के बाद कार्य शुरू होगा।

- सितंबर के प्रथम सप्ताह में जिला मुख्यालय पर प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में शिविर लगाकर बांटे जाएंगे प्रमाण पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें