फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण माफी योजना में सर्वर बना सबसे बड़ी रुकावट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। योगी सरकार की ऋण माफी योजना में सर्वर सबसे बड़ी रुकावट बना हुआ है। काफी दिनों से चल रहे भूलेख व आधार कार्ड लिंक करने के काम में सर्वर के धीमी गति से चलने से महज 6418 किसानों की फीडिंग की जा सकी। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि सर्वर की समस्या से हर जिला जूझ रहा है। जिला प्रशासन भी इस मामले में परेशान है। शासन को प्रतिदिन की फीडिंग से अपडेट भी कराना है।

योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों का कर्जा माफ किए जाने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन ने राष्ट्रीयकृत बैंकों से डाटा जुटाकर शासन को भेजा था।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि एक लाख से अधिक किसानों के कर्जमाफी की सूची भेजी गई थी। इसमें 77713 किसानों को ऋण माफी का पात्र माना गया है। इन सभी के भूलेख व आधार कार्डों को लिंक कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। जिनकी आन-लाइन फीडिंग कराई जा रही है, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से यह काम काफी पिछड़ता जा रहा है। सर्वर की स्पीड इतनी धीमी है कि कोई काम नहीं हो पा रहा है। अब तक महज 6418 किसानों की फीडिंग हो सकी है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने निर्देश दिए कि दूरसंचार विभाग से वार्ता करके ब्राड बैंड की स्पीड को बढ़वाया जाए, ताकि समय पर काम पूरा हो सके।

- 77713 किसानों में 6418 किसानों का डाटा किया जा सका फीड
- पंद्रह अगस्त से किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्रों को किया जाना वितरित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें