फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 24 गोशालाओं में भेजा गया 600 क्विंटल भूसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। भूसा महादान अभियान के तहत विकासखंड तालग्राम में सराहनीय पहल देखने को मिली। डीएम, सीडीओ आदि ने शनिवार को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर 24 गोशालाओं के लिए 600 क्विंटल भूसा भेजा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में गोशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के लिए चारे की कमी एक बड़ी चुनौती बन जाती है। इसी समस्या के समाधान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भूसा महादान अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों की सहभागिता से भूसा एकत्र किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गोवंश को पर्याप्त आहार उपलब्ध कराना और गोशालाओं के सुचारु संचालन में सहयोग देना है।
डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य में सहयोग करें और भूसा दान कर गोसेवा में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही गोशालाओं की व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। प्रभारी सीडीओ ने भी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित कर रही है। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें