फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में पांचों विधानसभा क्षेत्र के 10 लाख 32 हजार 239 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 5 लाख 65 हजार 240 पुरुष व 4 लाख 66 हजार 991 महिलाएं शामिल हैं। विगत लोकसभा चुनाव से 31 हजार 866 लाेगों ने अधिक मतदान किया।
लोकसभा चुनाव में इस बार भी मतदाताओं में कोई खास जागरूकता न बढ़ने से मतदान प्रतिशत में भी बड़ा अंतर नहीं आया। पांचों विधानसभा क्षेत्र के कुल 17 लाख 47 हजार 182 मतदाताओं में 9,39,434 पुरुष व 8,07,728 महिला मतदाता शामिल हैं। इनमें 10 लाख 32 हजार 239 मतदाताओं ने वोट डाला।
कुल 5 लाख 65 हजार 240 पुरुष व 4 लाख 66 हजार 991 महिलाओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने में विधानसभा क्षेत्र कायमगंज के मतदाता अव्वल रहे। जबकि, अलीगंज के वोटर मतदान में दूसरे नंबर पर रहे। कहां कितना हुआ मतदान और कितना रहा मतदान प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र - कुल मतदान - पुरुष मतदाता - महिला मतदाता - मतदान प्रतिशत
कायमगंज - 2,41,363 - 1,32,124(63.36%) - 109239(60.52%)- 62.04%
अमृतपुर - 1,81,545 - 1,00,778(59.06%) - 80767 (55.57%)- 57.45%
फर्रुखाबाद - 1,99,630 - 1,08,446(54.93%) - 91,180 (52.90%)- 53.99%
भोजपुर - 1,92,674 - 1,04,262(60.24%) - 88409 (59.52%)- 59.91%
अलीगंज - 2,17,027 - 1,19,630(63.04%) - 97396 (60.50%)- 61.87%
कुल मतदाता - 10,32,239 - 5,65,240 - 4,66,991 - 59.06%