फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 दिन बाद खुलेंगे दुकानों के शटर

विज्ञापन
व्यापारियों के साथ बैठक करते एसडीएम गौरव शुक्ला। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। लॉकडाउन के 55 दिन बाद नगर में रौनक लौटेगी। प्रशासन ने सामाजिक दूरी के साथ एक साइड की दुकानें खोलने का फरमान जारी किया है। हॉटस्पॉट में कोई भी राहत प्रदान नहीं की गई है। यहां रहने वाले दूसरे क्षेत्रों में मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली में एसडीएम गौरव शुक्ला व सीओ शिवकुमार थापा ने नगर के व्यापारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने बताया कि सामाजिक दूरी सहित सभी मानकों के पालन के साथ नगर के एक साइड की दुकानें खुलेंगी। बुधवार को कोतवाली साइड की दुकानें खोली जाएंगी। मानकों के उल्लंघन पर दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हॉटस्पॉट में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। इस क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं जा सकेगा। मिठाई विक्रेता खाद्य निरीक्षक से प्रमाण पत्र लेने के बाद ही दुकानें खोल सकेंगे। मिठाई व रेस्टोरेंट की दुकानें संयुक्त रूप से चलाने वाले दुकानदार बिक्री करने के बजाय होम डिलीवरी कर सकेंगे।
इस दौरान चेयरमैन राजीव दुबे, कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा, ईओ सुरेंद्र कुमार केसरवानी, भाजपा नेता रामानंद वर्मा, सुरेश वर्मा पेंटर, प्रदीप गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता व गोपाल चतुर्वेदी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें