छिबरामऊ (कन्नौज)। शहर के मोहल्ला जेरकिला में तीन साल से टूटी पड़ी पटिया से लोगों का निकलना दुश्वार है। इस समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों में पालिका प्रशासन के खिलाफ में रोष है।
मोहल्ला जेरकिला में पिछले तीन साल से नाली की पटिया टूटी है। लोगों ने कई बार इससे निजात दिलाने की पालिका प्रशासन से मांग की। समस्या का समाधान नहीं हो सका। आये दिन लोग रात के अंधेरे में गिरकर घायल होते हैं। मोहल्ले के इंतजार खान, कयूम खान, रानू मिस्त्री, शरीफ, रईस, शकील, निजामुद्दीन, कमरुद्दीन मिस्त्री, कल्लू मिस्त्री, आसिफ, सानू ,अनीश, गुलजार खान, नदीम खान, इम्तियाज खान, शाहरुख खान, रिजवान खान, शोएब खान, रेहाना बेगम, कुरेशा बेगम, रिजवाना बेगम, शाहजहां बेगम, शहनाज बेगम आदि ने पालिका प्रशासन से नाली की टूटी पटिया की मरम्मत कराने व स्पीड ब्रेकर बनवाने के साथ नाली में क्रास डलवाने की मांग की है।
टूटी पटिया से पालिका के खिलाफ रोष