छिबरामऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा शहर के हीरालाल वीएन इंटर कालेज में देर शाम भारत माता की सामूहिक आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघ कार्यकर्ताओं के अलावा महिलाओं की अच्छी खासी भागेदारी रही।
बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नगर में कई कार्यक्त्रस्म आयोजित किए गए। अलग-अलग वर्गों में हुई कार्यक्त्रस्मों की शृंखला में देर रात आयोजित हुई भारत माता की आरती का नजारा देखते ही बन रहा था। एक साथ सैकड़ों दीपक हाथ में लिए महिलाओं का जनसमूह जब उमड़ा, तो पूरा परिसर दीपकों से जगमगा उठा। इससे पूर्व केंद्रीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ नागरिकों की बैठक हुई, जिसमें समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। यहां क्षेत्रीय प्रचारक अनिल कुमार ने कहा कि प्रयागराज में विशाल शिविर का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें नि:शुल्क आंखों की जांच के बाद आपरेशन किए जाएंगे। इस दौरान लज्जाराम वर्मा, भारत सिंह वर्मा समेत आदि लोग मौजूद थे।
इसके बाद जनता इंटर कालेज में शिक्षकों के साथ बैठक की, जिसमें शिक्षकों से आवाहन किया गया कि वह लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें जागरूक करें। कार्यक्रम में संघ के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल, विभाग प्रचारक मधुराम शरण शिवा, नगर प्रचारक शुभम, विभाग सह कार्यवाह उमेश, नगर कार्यवाह अरविंद, सह कार्यवाह चंदन, शैलेंद्र, रामजी, नगर संघ चालक रामशंकर, माधव, सुनील, मयंक व गोविंद आदि मौजूद रहे।
बच्चों को न भूलने दें भारतीय संस्कृति
-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में हुई भारत माता की सामूहिक आरती
अमर उजाला ब्यूरो