फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिजली गिरने से 50 पक्षियों की मौत

Thu, 06 Jul 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। तेज बारिश के साथ बिजली पीपल के पेड़ पर गिर गई। पेड़ की डाले फाट कर दूर तक जा गिरी। इस कारण पेड़ पर बैठे 50 से पक्षी चपेट में झुलस कर मर गए। आसपास के ग्रामीण तेज आवाज सुन घरों से भाग खड़े हुए। कई लोग बाल-बाल बच गए। इस घटन से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के महानगर गांव में तालाब के पास खड़े पीपल पेड़ पर सैकड़ों पक्षी बसेरा करते है। गुरुवार शाम के समय हुई तेज बारिश के साथ बिजली पेड़ पर जोरदार कड़ाके की आवाज़ के साथ गिर गई। जिससे पेड़ की डालें फाट कर तालाब में जा गिरीं। पेड़ पर बैठे कबूतर, चिड़ियां, बगुला समेत 50 पक्षी चपेट में आकर मर गए। तेज आवाज सुन लोग घरों से भाग खड़े हुए। लोगों में काफी देर दहशत बनी रही। गांव के जयचंद्र, मुकेश, सौरभ ऊधनलाल, लालमन, गिरीश और जगदीश ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आए 50 से अधिक पक्षी तालाब में गिरे थे। गांव के युवाओं ने बाहर निकाला। सभी की मौत हो गई जबकि कुछ अभी भी गहरे पानी के कारण निकाले नहीं जा सके हैं। बिजली गिरने से पेड़ के पत्ते और छाल भी गायब हो गई हैं। मरे पक्षियों की सूचना वन विभाग को दी गई।अधिकारी के न आने से लोगों ने खुद ही पक्षियों को बबूल जंगल में लोगों ने दफन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें