फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: धर्मांतरण का विरोध करने पर किशोरी को पीटा

Thu, 06 Jul 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर की एक कॉलोनी में विधवा के साथ रहने वाली किशोरी पर एक युवक निकाह कर धर्मांतरण का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता की मां ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


काॅलोनी निवासी महिला का कहना है कि पति की मौत हो चुकी है। वह दो पुत्र व तीन पुत्रियों के साथ रहती है। काॅलोनी का ही एक युवक उसकी पुत्री के साथ अक्छेसर ड़छाड़ करता है। पुत्री पर निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। बुधवार की देर शाम कुछ लोगों के साथ उसके घर में घुस आया और पुत्री पर निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर इन लोगों ने पुत्री को मारपीट करते हुए कार्रवाई करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। इस बीच काॅलोनी के कई अन्य लोग आ गए, उसके बाद यह लोग धमकी देते हुए भाग गए। महिला का आरोप है कि युवक व उसके सभी साथी आपराधी है। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।


9999999999999

कोतवाल से मिले विहिप के कार्यकर्ता

जबरिया निकाह व धर्मांतरण की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय भदौरिया ने समर्थकों के साथ काॅलोनी पहुंचकर महिला व उसके परिजनों से मामले की जानकारी ली। उसके बाद कोतवाल पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अजय पाठक से मिलकर मामले से अवगत कराया। विहिप व बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि किशोरी को न्याय न मिला तो आंदोलन किया जाएगा। वार्ता के दौरान बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव दुबे, प्रखंड अध्यक्ष दीपक दुबे, पूर्व सभासद दिनेश गिहार, नगर अध्यक्ष विजय चौहान, चेतन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें