फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रजबाहा कटने से 50 बीघा खेत जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ । गहिरा गांव में रजबाहा में कटान होने से आसपास के खेतों में अचानक पानी भर गया। देखते ही देखते 50 बीघा खेत जलमग्न हो गए। इससे किसानों की मूंगफली की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसानों ने मंगलवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन




इस समय खेतों में मूंगफली की फसल तैयार खड़ी थी। गहिरा गांव में रजबाहा कटने के बाद तेज बहाव का पानी सीधे खेतों में घुस गया, जिससे फसल डूब गई और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। गांव निवासी रामनरेश, अनिल, श्यामबिहारी और राम अवतार समेत अन्य किसानों ने बताया कि इस नुकसान से उनकी आजीविका पर गहरा असर पड़ा है।
किसानों का कहना है कि यदि समय रहते रजवाहा की मरम्मत और निगरानी की जाती, तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था। घटना के बाद से ग्रामीणों में नहर विभाग के प्रति रोष है। उन्होंने तहसील प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। तहसीलदार अवनीश सिंह ने बताया कि किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। नहर विभाग को कटान को बंद करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें