फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 45 मूर्तियों का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत जिले की 45 महापुरुषों की मूर्तियों का कायाकल्प और सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए तीन करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशन में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्य कराया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा के लिए करीब एक करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।योजना के तहत चयनित प्रतिमाओं और उनके आसपास के स्थलों को स्वच्छ, आकर्षक और प्रकाशयुक्त बनाया जाएगा। छत निर्माण, सोलर पैनल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर माहौल मिलेगा। बताया कि अब तक 36 प्रतिमाओं का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें