ॉर्यक्रम को संबोधित करती पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय व मौजूद अन्य अधिकारी , नेता। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज (कन्नौज)। चियासर घाट को 45 लाख रुपये खर्च कर संवारा जाएगा। प्रदेश में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अर्चना पांडेय ने सुंदरीकरण के लिए शिलान्यास किया।
पौराणिक कथाओं में गंगा नदी के तट पर स्थित चयवन ऋषि आश्रम चियासर के नाम से जाना जाता है। शनिवार को विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय ने सुंदरीकरण के लिए शिलान्यास के बाद कहा कि भाजपा सरकार बहुमुखी विकास कर रही है। अपनी सरकार में काम न करने वाली विपक्षी पार्टियां भाजपा सरकार को बदनाम कर रही हैं।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा में भेदभाव की राजनीति नहीं होती है। राष्ट्रहित की बात सिर्फ भाजपा ही करती है। जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव, जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, रामवीर कठेरिया, राम कुमार पाठक, गौरव द्विवेदी और सुमन पारासर मौजूद रहे।