फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रतिभा खोज परीक्षा में 44 छात्रों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। श्रीमती आशा राय फाउंडेशन की ओर से नगर के कंपोजिट स्कूल में मंगलवार को प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए 55 छात्रों ने पंजीकरण कराया था लेकिन 44 छात्रों ने ही परीक्षा में प्रतिभाग कर शैक्षिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


परीक्षा में हीरालाल इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित नगर के विभिन्न पूर्व माध्यमिक स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। फाउंडेशन की ओर से परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए विशेष सहायता भी प्रदान की जाएगी। ताकि उन्हें अपनी शैक्षिक क्षमता निखारने का अवसर मिल सके। फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. रामनयन राय, डायरेक्टर सुशील पांडेय एडवोकेट, मयंक राय और संकुल प्रभारी शशिकांत शुक्ला की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की पहल से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें