तेराजाकेट(कन्नौज)। तालग्राम विकास खंड सभागार में शुक्रवार को तालग्राम व छिबरामऊ विकास खंड के सचिवों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में परियोजना निदेशक डॉ. राम चंद्र शर्मा ने अनुपस्थित चार सचिवों के वेतन काटने के निर्देश दिए। कहा कि ग्राम पंचायतों का चार्ज न देने वाले सचिवों के विरुद्ध एडीओ पंचायत एफआईआर दर्ज कराएं। साथ ही बूथों पर शौचालय दुरुस्त होने, सफाई के साथ पानी व प्रकाश की बेहतर व्यवस्था करने व दो दिन में रोजगार सेवकों का मानदेय पारदर्शी तरीके से निर्गत करने को कहा।
परियोजना निदेशक डॉ. राम चंद्र शर्मा ने ग्राम पंचायत के बूथों पर हर व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। कहा कि यदि किसी बूथ पर कोई हैंडपंप खराब है तो तुरंत रीबोर करा दें। किसी वजह से बिजली कटने पर एक चार्ज लैंप की व्यवस्था रहनी चाहिए। बैठक में नए सचिवों ने वेतन न मिलने की शिकायत पीडी से की। छिबरामऊ विकास खंड की अनुपस्थित सचिव दिव्या व विशाल दुबेे, विश्राम सिंह व तालग्राम के सचिव गौरीशंकर का वेतन काटने के निर्देश दिए। बेहटा खास में 26 आवास जल्द पूर्ण न कराने पर निलंबन को तैयार रहने को कहा। भगवंतपुर में 42 आवास पूर्ण कराने वाले सचिव मृदुल दुबे को प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिए।
इस मौके पर तालग्राम के प्रभारी बीडीओ मुनीश कुमार गौड़, एडीओ पंचायत रमेश चंद्र शर्मा, सचिव विमल दुबेे, छिबरामऊ के एडीओ पंचायत मृदुल दुबेे, सचिव ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा संतोष दुबे, लाल सिंह, रविप्रताप सिंह, केके यादव, मनोज यादव, रजनीकांत, ललितकांत, रविप्रताप सिंह, राज विक्रम सिंह व राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
अनुपस्थित चार सचिवों के वेतन काटने के निर्देश
तालग्राम व छिबरामऊ विकास खंड के सचिवों की बैठक हुई, बूथों पर हर व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए