फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अस्पताल की ओपीडी में दवाई लेने पहुंचे 408 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। लगातार हो रही बारिश के चलते बदलते मौसम के कारण लोग वायरल बुखार, आंखों में संक्रमण व त्वचा एलर्जी का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को अस्पताल में 408 मरीज दवा लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


ओपीडी में डाॅ. गौरव शाक्य व डाॅ. कमल ने 280 मरीजों को देखा। इन मरीजों में अधिकांश वायरल बुखार, त्वचा में इलर्जी, खांसी, जुकाम, बदन दर्द व आंखों में संक्रमण आदि के थे। ईएनटी डाॅ. धीरेंद्र प्रताप, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. अविनाश गुप्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुचि वर्मा के पास भी मरीजों का जमावाड़ा लगा रहा। प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. विपिन सचान ने बताया कि बारिश के कारण कभी मौसम ठंडा, कभी उमस भरा होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं।

एक स्वास्थ्य कर्मी के सहारे चल रहा रजिस्ट्रेशन काउंटर

सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पुरुष व महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। काउंटर पर केवल एक ही स्वास्थ्य कर्मी तैनात होने के कारण पर्चा बनने में समय लग रहा था। लाइन में लगीं महिलाएं थक कर अस्पताल के फर्श पर बैठ गईं। अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी पूरे दिन भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें