फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 37 डिग्री तापमान और गर्म हवाओं ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तपिश और गर्म हवाओं के प्रभाव से शनिवार को लोग काफी परेशान रहे। अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही 14 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों ने बेहाल कर दिया। देर शाम तक लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


सुबह से आठ बजे से ही गर्म हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। गर्म हवाएं अधिक चलने की वजह से पंखे से आग जैसी हवा निकल रही है। शुक्रवार को 36 डिग्री अधिकतम तापमान रहने के बाद शनिवार को तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस पर आया। वहीं न्यूनतम तापमान 22 पर ही स्थिर रहा, लेकिन गर्म हवाओं का प्रकोप सुबह से ही शुरू हो गया था। आठ बजे से हवाओं में गर्माहट दिखने लगी थी। 10 बजते-बजते लू अपने पूरे रंग में आ चुकी थी। इसकी वजह तपिश भी बढ़ी रही।
14 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों ने बहाल कर दिया। दोपहर में लोग जहां पर थे वहीं पर ठहरे रहे। घर में बैठे लोग घर ही और बाहर दफ्तरों, दुकानों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। भीषण दोपहर में बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। शाम को सात बजे तक यही आलम रहा। गर्म हवाएं प्रभावी होने की वजह से छह बजे के बाद ही लोगों ने घरों से निकलना मुनासिब समझा। वहीं, न्यूनतम पारा 22 डिग्री होने की वजह से रात में भी लोग उमस और तपन की वजह से परेशान रहे।
विज्ञापन


मई में तापमान में और होगी वृद्धि
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी करीब एक माह तक तपन और लू से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी। मई माह में तापमान में वृद्धि होने की आशंका है। वहीं, न्यूनतम पारे में लगातार बढ़ोत्तरी होगी। शनिवार को ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इसके बाद अगले सप्ताह से अब रातें भी तपती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें