फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और शिक्षकों ने स्कूल को बना दिया ‘मॉडल’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। भगवंतपुर के प्रधान और शिक्षकों ने मिलकर गांव में बने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों ने विद्यालय को मॉडल बना दिया है। ट्रेन की बोगियों की रंग में पुते कक्ष और दीवारों पर इतिहास, भूगोल आदि की जानकारी देने वाले चित्र बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा रहे हैं। स्कूल के कायाकल्प के बाद बच्चों की उपस्थित शत प्रतिशत होने लगी है।

छिबरामऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत भगवंतपुर में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल एक ही परिसर में हैं। पूर्व माध्यमिक स्कूल के 110 बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापिका लाली मिश्रा के अलावा कमलेश कुमारी, रामबरन सिंह, कुमारी वंदना व रंजना तैनात हैं। प्राथमिक स्कूल में पंजीकृत 112 बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापिका शालिनी भारद्वाज, विजय लक्ष्मी तिवारी, पूनम बाथम व सुमन कुमारी तैनात हैं। स्कूल परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र में 52 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें मीना देवी व शैलेश की तैनाती है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान बृजपाल सिंह और शिक्षकों के सहयोग से दोनों ही स्कूल ब्लॉक में मॉडल बन गए हैं। स्कूल के कक्षों की पोताई इस तरह की गई है कि देखने में वह ट्रेन की बोगियों की तरह लगते हैं। दीवारों पर महापुरुषों के चित्रों के साथ प्रेरणादायी स्लोगन लिखे हैं। स्कूल परिसर में 60 पौधे लगाकर उनमें टी-गार्ड भी लगाए गए हैं। बाउंड्रीवाल और मुख्यद्वार का निर्माण कार्य चल रहा है। पेयजल के लिए सबमर्सिबल पंप भी लगाया गया है।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका लाली मिश्रा और शालिनी भारद्वाज ने कहा कि स्कूल परिसर का वातावरण बच्चों पर प्रभाव डालता है। जब वातावरण स्वच्छ व सुंदर होगा तभी शिक्षा का स्तर बेहतर हो सकता है। स्कूल की दीवारों पर बनी पेटिंग में इतिहास, भूगोल और सामाजिक विषयों की जानकारी दर्शाई गई है।


प्रधान और शिक्षकों ने स्कूल को बना दिया ‘मॉडल’
ट्रेन की बोगियों की तरह कराई कक्षों की पेंटिंग, दीवारों पर इतिहास, भूगोल की जानकारी
क्रासर
स्कूल परिसर में लगवाए गए 60 पौधे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें