फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने दिया डीआईओएस कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कन्नौज। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को प्रदेशीय मंत्री श्रीकृष्ण यादव, जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह व जिला मंत्री राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस मदनपाल सिंह सौंपा। ज्ञापन में कहाकि प्रदेश के वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य-समान वेतन के सिद्वांत पर नियमित शिक्षक का दर्जा दिया जाए। 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। वर्ष 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन का पुनरीक्षण केंद्र सरकार के निर्णयानुसार कराया जाए। शिक्षा विभाग के मंडलीय व जनपदीय कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए। इसके अलावा अन्य कई मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन



पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग
कन्नौज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बीआरसी परिसर में हुई। संघ के जिलाध्यक्ष उदयनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग की। नौ अगस्त को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन पर चर्चा की और ज्यादा से ज्यादा लोगों के इसमें शामिल होने की अपील की गई। इस दौरान जिलामंत्री चंद्रलता त्रिपाठी, बसीउद्दीन सिद्दकी, डा. शिवकुमार सक्सेना, विजय कटियार, अजय यादव और धर्मेद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



शिक्षक संघ ने दिया डीआईओएस कार्यालय पर धरना
क्रासर
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी डीआईओएस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 28केएनजेपी 07- डीआईओएस दफ्तर के बाहर धरना देते शिक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें