कन्नौज। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) विभाग में 526 जवान पंजीकृत हैं। इसमें 312 जवानों ने अपना डॉटा लॉक नहीं कराया है। सभी को 10 मार्च तक का समय दिया गया है।
प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अंशिता श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षित पीआरडी जवानों का डॉटा ऑनलाइन हो रहा है। इसके लिए जवानों को शैक्षिक अभिलेख, जन्म और निवास प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि कार्यालय में जमा करने होंगे। जिन जवानों ने अभिलेख जमा नहीं किए हैं, उन्हें अंतिम मौका दिया गया है। 10 मार्च तक विकास भवन के कमरा नंबर 116 में पीआरडी जवान खुद आकर अभिलेख जमा कर दें। इसके बाद की जिम्मेदारी विभाग की नहीं होगी। प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी का कहना है कि 312 पंजीकृत जवानों को डॉटा विभाग में मुहैया कराना है।