फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 11 मजरों की 30 हजार आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए रही तरस

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। भीषण गर्मी के बीच विशुनगढ़ ग्राम पंचायत और उसके 11 मजरों की 30 हजार आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। शासन द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनी टंकी से एक महीने से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का बुधवार सुबह आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पानी की टंकी के पास खाली बाल्टियां रखकर जल निगम और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नेम कुमार उर्फ पुच्चू आजाद के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण टंकी परिसर के बाहर एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में एक महीने से पानी न आने के कारण सभी बेहाल हैं। पीने के पानी के लिए लोगों को दूरदराज के हैंडपंपों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कोई सुनवाई नहीं की। जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान दिलीप खटिक, महेश रावत, रवी पाल, बृहमपाल, रूबी, सयूम, अनुपम यादव, लल्ला सुनार, विजय बाबू, राजीव आदि मौजूद रहे।

प्रशासन का आश्वासन, आज से शुरू होगी सप्लाई
ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गुरुवार की शाम तक खराब पड़ी सबमर्सिबल मोटर को दुरुस्त करा दिया जाएगा। गुरुवार तक सभी मजरों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें