फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 लोग पानी के लिए 20 दिन से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के अकबरपुर सरायघाघ रोड स्थित कांशीराम कालोनी में करीब 300 लोग 20 दिन से पीने के पानी के लिए परेशान हैं। नगर पालिका के जिम्मेदार शिकायत सुनने के बाद भी बेपरवाह हैं। इससे अब तक सबमर्सिबल की खराब मोटर ठीक नहीं हो पाई है। लोग लीकेज पाइप लाइन के गड्ढे से पानी भरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

कालोनी के लोगों ने बताया कि करीब बीस दिन से पेयजल समस्या है। पानी की सप्लाई नहीं मिलने से घरेलू कामकाज में दिक्कत हो रही है। पानी के लिए इधर-उधर भागना पड़ता है। नगर पालिका कार्यालय में अफसरों से इसकी शिकायत की जा चुकी है। कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौजूदा समय लोग 200 मीटर दूर की कालोनी से पानी भर कर ला रहे हैं। रोड पर लीकेज पाइप लाइन के गड्ढे से भी पानी भर रहे हैं।
वहीं अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी का कहना है कि सुबह मौके पर जाकर समस्या देखी है। संबंधित से बात भी की है। सबमर्सिबल की मोटर जल्द ठीक कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें