तालग्राम में छूट मिलते ही फैक्टरियों में काम शुरू होने लगा है। फैक्टरी मालिक घर लौटे प्रवासी मजदूरों को किराया और आवास फ्री देने का वादा कर बुलाने लगे हैं। मंगलवार को इलाके के नगला दुर्गा से 30 प्रवासी मजदूरों को फैक्टरी मालिक ने बस भेजकर बुला लिया।
गांव के रघुवीर, मोहनलाल, वीरेंद्र, रामरतन, राजेश, रामसरन, रामप्रकाश, देशराज, सौरभ और मोहित समेत 30 लोग राजस्थान के पाली की कपड़ा फैक्टरी में काम करते थे। लॉकडाउन के फैक्टरी बंद हो गई। रोजी, रोटी छिन जाने से प्रवासी मजदूर जैसे तैसे गांव लौट आए थे।
लॉकडाउन में ढील से बिना मजदूर फैक्टरी में काम शुरू होना मुश्किल हो गया। ऐसे में फैक्टरी प्रबंधन ने ठेकेदार श्यामू के जरिए किराया और आवास सुविधा फ्री देने का वादा कर बुलाया है। सैलरी का भुगतान माह की पांच से सात तारीख तक करने का आश्वासन दिया है।
मंगलवार को फैक्टरी प्रबंधन ने बस भेज कर इलाके से 30 मजदूरों को बुला लिया। मजदूरों का कहना है कि गांव में काम नहीं मिल रहा है। इससे वापस जाने का फैसला लिया है।
-----
संक्रमित के संपर्क में आए 19 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
तालग्राम। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए 19 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें मानीमऊ क्वारंटीन सेंटर से घर भेज दिया गया। क्वारंटीन की हिदायत दी गई है। वहीं, यूक्रेन से लौटी मेडिकल छात्रा की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। कस्बा तालग्राम के मोहल्ला जेरकिला में 23 मई को जयपुर से लौटे 23 लोगों में चार पॉजिटिव निकले थे। मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया था। पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल भेजे गए थे। एमओआईसी डॉ. उमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि पॉजिटिव युवक की दूसरी पत्नी और बच्चों के अलावा 19 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिराड़ीखेड़ा में यूक्रेन से लौटी एमबीबीएस छात्रा मानसी ने स्वयं को क्वारंटीन किया था। जांच कराई थी। मेडिकल छात्रा की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
----