फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार हेक्टेयर में मक्के की बुआई

Sat, 25 Feb 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आलू की फसल के बाद जायद में बोई जाने वाली मक्का की बुआई क्षेत्र में शुरू हो गई है। इस बार तीस हजार हेक्टेयर में मक्का की बुआई हो रही है। अधिक उत्पादन के लिए किसान पिछले वर्षों से डिकाल कंपनी की मक्का का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन यह मक्का किसानों को इस बार ब्लैक में लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है। उधर, कृषि विभाग का दावा है कि पिछले दिनों चुनाव के चलते मक्का के बीज की आपूर्ति नहीं हो सकी थी। अब बीज आ गया है कुछ ही दिनों में मार्केट सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन


कन्नौज जिले में आलू की खुदाई करने के बाद किसान पिछले कई वर्षों से बड़े पैमाने पर जायद की हाईब्रिड मक्का की बुआई करता है। इस मक्का के उत्पादन से क्षेत्र का किसान आर्थिक रूप से संपन्न हुआ है। प्राइवेट कंपनियां बड़े पैमाने पर खरीद करती हैं। मार्केट अच्छा मिलने से हर वर्ष जायद की मक्का में बढ़ोत्तरी हो रही है। कृषि विभाग की माने तो पिछले वर्ष जिले में 27 हजार हेक्टेयर में मक्का फसल की बुआई हुई थी। इसमें करीब तीन हजार हेक्टेयर का इजाफा हुआ है। हालांकि इस बार किसान जायद की मक्का की बुआई का काम समय से पूरा नहीं कर सका है। जिसका प्रमुख कारण है कि डिकाल कंपनी की मक्का मार्केट से गायब है। किसानों को यह मक्का मिल रहा है, लेकिन प्रिंट रेट से अधिक में बिक्री की जा रही।

जिला कृषि अधिकारी नीरज कटियार का कहना है कि चुनाव के चलते जिले में मक्का बीज की आपूर्ति कम मात्रा में हुई। इसके अलावा दूसरी कंपनियों की मक्का प्राइवेट दुकानों पर है, लेकिन उस मक्का को किसान लेने के लिए तैयार नहीं है। डिकाल कंपनी की मक्का भी मार्केट में आ गई है। एक दो दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह दुकान पर मक्का बीज खरीदने के दौरान बिल अवश्य लें। यदि कोई प्रिंट से अधिक में बिक्री करे, उसकी शिकायत करें। दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें