फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को मिले 27 नलकूप ऑपरेटर, बीस को नियुक्ति पत्र बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मिशन रोजगार में जनपद को भी 27 नलकूप ऑपरेटर मिले हैं। इसमें से 20 को नियुक्ति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से अन्य जिलों के चयनित ऑपरेटरों से संवाद कर नियुक्ति में निष्पक्षता भी जानी।
विज्ञापन

बता दें कि मिशन रोजगार में प्रदेश में 3209 नलकूप ऑपरेटर चयनित हुए, इनमें 516 महिला हैं। नवनियुक्त सभी ऑपरेटरों को पूर्ण दक्ष करने के उद्देश्य से एक माह की ट्रेनिंग भी उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों से सीधा संवाद भी किया।
वीडियो कांफ्रेंस के पश्चात डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषकों की आय दोगुनी करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। नलकूप ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर उपस्थित आस्था गुप्ता, फाहरुख अहमद एवं रिशु सिंह को खुद जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र दिया। उन्होंने बताया कि अब जनपद में कुल 287 ट्यूबवेल के सापेक्ष 84 नलकूप ऑपरेटर हैं जिससे ट्यूबवेल संचालन में अधिक सहायता प्राप्त होगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता नलकूप के साथ अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें