फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

261 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सर्दी में जनजीवन बेहाल है। श्रमिकों के न मिलने से 504 ग्राम पंचायतों में से 261 में काम ठप हैं। वहीं सीडीओ ने बीडीओ को पत्र लिखकर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 504 ग्राम पंचायतें हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करवाए जाते हैं। इनमें सड़क और नाली निर्माण, चकरोड, समतलीकरण आदि शामिल हैं। दिसंबर में कड़ाके की ठंड होने से श्रमिकों की संख्या में गिरावट हो रही है। इससे 261 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हैं। सबसे अधिक उमर्दा, तालग्राम व कन्नौज ब्लाक में काम प्रभावित हैं। सीडीओ ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बीडीओ को पत्र लिखकर सभी जगह काम शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं।
यहां ठप हैं विकास कार्य
ब्लाक ग्राम पंचायतें
छिबरामऊ 26
गुगरापुर 8
हसेरन 35
जलालाबाद 18
कन्नौज 47
सौरिख 33
तालग्राम 46
उमर्दा 48
सुबह होते ही तलाशने लगते श्रमिक
मनरेगा श्रमिकों को काम देने की जिम्मेदारी रोजगार सेवकों पर होती है। सर्दी की वजह से रोजगार सेवकों को मनरेगा श्रमिक ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। इसकी वजह से उनके ऊपर विभागीय अफसरों का दबाव है। यह सुबह होते ही गांव में श्रमिकों को तलाशने निकल जाते हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत में काम शुरू करवाने के लिए बीडीओ को पत्र लिखा गया है। लगातार मानीटरिंग की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अफसर व कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

-प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें