फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ किसानों की 26 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा। क्षेत्र के गसीमपुर गांव के पास कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से 26 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। रास्ता न होने से दमकल मौके पर नही पहुंच सकी।
विज्ञापन

गसीमपुर गांव निवासी किसान आशीष यादव के खेत पर शनिवार दोपहर बाद गेहूं फसल की कटाई मड़ाई कर रही कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। इंदपाल, राजदुलारी की एक-एक बीघा, रावेद्र दो बीघा, सुरेंद्र, राजेश, चंद्रभान की तीन तीन बीघा, मदन, सत्यपाल की चार चार बीघा, उजागर लाल की पांच बीघा गेहूं फसल समेत 26 बीघा जल कर राख हो गई। पीड़ित किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की है। क्षेत्र लेखपाल सनोज यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें