फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल का टूटा रिकार्ड

Tue, 06 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
ठंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी ने मंगलवार को पिछले 25 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। शीत लहर के बीच सर्दी से परेशान लोग ठिठुरते नजर आए, कुछ लोग घरों में दुबके रहे। ऐसी सर्दी में डाक्टरों ने खानपान में विशेष संयम बरतने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


शहर में कुछ लोग घरों से बाहर तो निकले लेकिन चाय की दुकानों में गर्मी दूर भगाते दिखे। वहीं कुछ लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर तापते देखे गए। सर्दी की मार से सभी बेहाल नजर आए। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि कन्नौज में सर्दी ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। साल 1991 में छह दिसंबर के दिन इतनी सर्दी हुई थी। मंगलवार को कन्नौज जिले में अधिकतम तापमान 16.4 व न्यूनतम तापमान 10.7 रिकार्ड किया गया है। बताया कि फिलहाल अभी कुछ और दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें