फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पीसीएस परीक्षा छह केंद्रों पर आज, 2400 अभ्यर्थी देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षा रविवार को दो सत्रों में होगी। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और तैयारी का जायजा लिया। पीसीएस परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों 2400 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। पहली पाली सुबह 09.30 से 11.30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 02.30 से 04.30 बजे तक। डीएम और एसपी ने शनिवार को डीएन इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज एवं सरदार पटेल इंटर कॉलेज इंदरगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमीट्रिक उपस्थिति, क्लॉक रूम व्यवस्था, ड्यूटी चार्ट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान पूर्णतया पारदर्शिता बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।

मुख्यालय से 36 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र
जिले में पीसीएस परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो शहर में हैं और चार दूर हैं। इनमें छिबरामऊ के सिकंदरपुर में स्थित भारतीय शिक्षा सदन की दूरी मुख्यालय से 36 किलोमीटर मुख्यालय से दूरी है। इनके अलावा कचाटीपुर स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज 25, किसान इंटर कॉलेज 18 और डीएन इंटर काॅलेज 16 किलोमीटर दूर है। अभ्यर्थियों को सेंटर तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़े :
परीक्षा केंद्र : अभ्यर्थी
केके इंटर कॉलेज : 384
पीएसएम पीजी कॉलेज : 384
किसान इंटर कॉलेज : 480
डीएन इंटर कॉलेज : 384
सरदार पटेल इंटर कॉलेज : 384
भारतीय शिक्षा सदर इंटर कॉलेज : 384
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें