फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इंटर कनेक्टिविटी योजना से बनेंगी 24 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बरसात में खस्ताहाल हुईं सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग ने इंटर कनेक्टिविटी योजना से 24 सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसके लिए 28 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन सभी मार्गाें को मुख्य मार्गाें से जोड़ा जाएगा। ताकि आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार ने सभी खस्ताहाल सड़कों को गड्ढामुक्त करने और नवीनीकरण करने के आदेश जारी किए हैं। इसी के तहत जिले प्रांतीय खंड, निर्माण खंड व निर्माण खंड एक डिवीजन ने सर्वे कर ऐसी सड़कों को चिह्नित किया, जो बरसात में पूरी तरह जर्जर हो चुकीं हैं। प्रांतीय खंड के अंतर्गत पाल नगर नवोदय विद्यालय मार्ग, मुंशीपुर्वा से बारहपुल, दरियापुर पट्टी से खेल मैदान होते हुए श्मशान घाट तक जाने वाली रोड, डेगनपुर्वा से बिचपुरिया मार्ग का निर्माण, सढि़यापुर बांगर से अकौड़नपुर्वा होते हुए कटरी फिरोजपुर मार्ग का नवनिर्माण किया जाएगा।
इसी तरह फगुहा भट्टा से ब्राह्मणनपुर्वा होते हुए संपर्क मार्ग, जीटी रोड से तिलपई मूसरि देवीपुर्वा रोड, छिबरामऊ में कैरदा जगदीशपुर मार्ग से भौराजपुर जाने वाली रोड और बेहटा खास से मेदेपुर जाने वाली सड़क का भी नवनिर्माण किया जाएगा। निर्माण खंड के अंतर्गत असालताबाद बनखंडेश्वर मंदिर से सेमलपुर संपर्क मार्ग, नौली के मध्य खजुरियन नगला से महोई तक संपर्क मार्ग, वीरहार बंबा से बिजली पावर हाउस तक रोड, सकतपुर रामपुर रोड, बलनपुर इंदरगढ़ से डबहा संपर्क मार्ग, तिर्वा सुजान सराय से डम्मरपुर संपर्क मार्ग और फतेहपुर से रतनापुर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य जिले के मार्ग से जुड़ेंगे सभी संपर्क मार्ग
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपेश अस्थाना ने बताया कि गांवों को जाने वाले सभी संपर्क मार्गों को मुख्य जिला मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसीलिए इस योजना का नाम इंटर कनेक्टिविटी रखा गया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में इस योजना के तहत 40.57 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी। जिनके निर्माण में 2804.66 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बजट मिलते ही बरसात के बाद सड़कों के नवनिर्माण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें