प्रमाण पत्र दिखातीं लॉन बाल्स खिलाड़ी मनु पाल।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। लखनऊ में आयोजित 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के दौरान लॉन बाल्स खिलाड़ी मनु पाल को सम्मानित किया गया। घर लौटने पर मनु पाल का नगर में जोरदार स्वागत किया गया।
शुक्रवार को लॉन बाल्स खिलाड़ी मनु पाल राजधानी में आयोजित युवा उत्सव में सम्मान पाकर लौटीं तो नगर में स्वागत किया गया। मनु पाल को यूथ आइकॉन के तौर पर सम्मानित किया गया है। मनु पाल की मां ने तिलक कर स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल ने देश व विदेश में कई पदक जीते हैं।
मनु पाल को लखनऊ के राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रमुख सचिव युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश व भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के सचिव राधेश्याम जुलानिया ने सम्मानित किया था। मनु पाल को यश भारती से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस दौरान रामनरायन पाल, राजेश पाल, अशोक पाल सिंह, वीरेंद्र पाल, स्वदेश पाल, चंद्रपाल यादव, रजनीश शाक्य, अजय पाल, रामसरन बाथम व सर्वेश सहित कई लोग मौजूद रहे।