फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन टूटने से 22 बीघा फसल राख

Tue, 11 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
आग बुझाता किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अगलगी की घटनाओं से किसान बर्बाद हो रहे हैं। उनकी फसल राख के ढेर में बदल रही है। अलग-अलग घटनाओं सोमवार को 22 बीघा फसल राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शहर के ग्वाल मैदान मोहल्ला निवासी लाल सिंह के बछुइयां गांव में खेत हैं। सोमवार को उसके गेहूं के खेत के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन के खंभे में लगा इंसूलेटर टूट गया। बिजली का तार लोहे के खंभे से टकराने के कारण भयंकर स्पार्किंग होने लगी। इससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इससे पूर्व किसान लाल सिंह की आठ बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। किसान ने बताया कि कई बार उसने बिजली अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर टूटे इंसुलेटर को ठीक कराने की मांग की थी। इसके बावजूद भी मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों ने इंसुलेटर ठीक नहीं किया।

गेहूं के साथ गन्ने की फसल राख
कन्नौज। अज्ञात कारणों से सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकापुर के खेतों में आग लग गई। इससे दौलतराम की तीन बीघा गेहूं की फसल व बग्गापुरवा निवासी किसान गंगाराम की दो बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। आग इतनी भीषण थी कि पड़ोस में प्रेम नरायण के खेत में खड़ी गन्ना की बीघा फसल राख हो गई। गंगाराम ने बताया कि कई बार फायर ब्रिगेड को फोन करने के बाद भी मौके पर टीम नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें