कन्नौज। शुक्रवार को शहर के लाला श्याम लाल इंटर कालेज के छात्रों ने पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरुकता रैली निकाली।
तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने सीएमओ कृष्ण स्वरूप के साथ हरी झंडी दिखाकर रैली को विनोद दीक्षित चिकित्सालय से रवाना किया। विधायक ने कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चों को खुराक जरूर पिलाएं। लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष कुमार शुक्ला ने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने की जिम्मेदारी समाज की है। सरकारी अभियान की सफलता समाज के सहयोग पर ही निर्भर है। रैली में विभिन्न विद्यालयों के बच्चें हाथों में होर्डिंग व बैनर लेकर चल रहे थे। विनोद दीक्षित चिकित्सालय से शुरू हुई रैली चिरैयागंज, लाखन तिराहा, मिठाई गली, फर्स रोड , सिपाही ठाकुर होते हुए फूलमती मंदिर से विनोद दीक्षित अस्पताल में समाप्त हुई। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक धीरेंद्र कुमार सरोज, डा. आरके साहू,चंद्रवीर सिंह मौजूद रहे।
स्कूली बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली
पोलियो जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने की जिम्मेदारी समाज की है