फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक-वृद्घ की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
समधन। अंतिम संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली ने सड़क पार कर रहे बालक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरी खाई में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित बालक के परिजनों ने हंगामा करते हुए फर्रुखाबाद-गुरसहायगंज मार्ग जाम कर दिया करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी के समझाने पर जाम खुल सका।

सोमवार को सराय प्रयाग निवासी झूलेलाल सक्सेना की मौत हो गई थी। इससे परिजन और ग्रामीण दोपहर तीन बजे श्रृंगी रामपुर घाट कमालगंज पर अंतिम संस्कार कर ट्रैक्टर से लौट रहे थे। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रामाश्रम के पास गुरसहायगंज-फर्रुखबाद मार्ग पर सौरिख के ककलाई निवासी शिवाकांत (6) पुत्र विजय सिंह को सड़क पार करते समय तेज रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। शिवाकांत अपनी दादी राजवती के साथ अमरौली जा रहा था। इधर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खंती में पलट गया। इस हादसे में सराय प्रयाग निवासी सुभाष चंद्र कटियार (55) समेत ट्राली में सवार करीब 30 लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सुभाष चंद्र कटियार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवाकांत की मौत की खबर सुन मामा और पिता समेत कई ग्रामीणों ने शव को गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। गुरसहायगंज कोतवाली में तैनात दरोगा धीरज कुमार ने जब आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क गए। दोनों ओर से वाहनों की कतारें लग गईं। दो एंबुलेंस भी भी जाम में फंस गई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के बारे में जानकारी की जा रही है। परिजनों ने तहरीर दी है। इसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



हादसे में बच्चे और अधेड़ की मौत
बच्चे के परिजनों ने फर्रुखाबाद-गुरसहायगंज मार्ग पर लगाया जाम
क्रासर
अंतिम संस्कार से लौट रहे थे ट्रैक्टर में सराय प्रयाग के लोग
सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आया बालक
फोटो-32- जाम लगाए ग्रामीणों से जानकारी लेते दरोगा धीरज कुमार व अन्य पुलिसकर्मी।
फोटो-33- मौके पर पहुंचे सीओ सिटी लक्ष्मीकांत प्रजापति परिजनों से बात करते हुए।
फोटो-35- ट्रैक्टर के नीचे दबा सुभाष चंद्र कटियार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें