फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर अन्ना मवेशी से टकराकर पलटी कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम (कन्नौज)। एक्सप्रेसवे पर अन्ना मवेशियों की धमकाचौकड़ी थम नहीं रही है। सोमवार को मवेशी से टकराकर कार पलट गई। इससे दिल्ली निवासी पांच लोग घायल हो गए और मवेशी की मौत हो गई।

दिल्ली मंडावली निवासी धीरज कुमार (40) पत्नी अनंता (36), पुत्र सनीदेव (10), पुत्री गुडिय़ा (3) के साथ लखनऊ रिश्तेदारी में आए थे। सोमवार को कार से दिल्ली लौट रहे थे। कार मैनपुरी किशनी कृष्णा नगर निवासी बृजेश कुमार (30) पुत्र रामनाथ चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना क्षेत्र में मुसाफिरपुर गांव के पास अन्ना मवेशी से टकराकर कार पलट गई। हादसे में सभी कार सवार घायल हो गए। एनसीसी पेट्रोलिंग टीम के राजेंद्र सिंह, हनुमान, अश्वनीय, प्रदीप ने उन्हें तालग्राम सीएचसी में उपचार कराया। दूसरी कार से सभी दिल्ली रवाना हो गए।


एक्सप्रेस वे पर अन्ना मवेशी से टकराकर पलटी कार
पांच लोग घायल, सीएचसी कराया भर्ती
फोटो-36- हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें