फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर आया नाइजीरियन पहुंचा कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। बगैर पासपोर्ट के दिल्ली से शहर में आया नाइजीरियन युवक मदद के लिए कोतवाली पहुंचा। यहां खुफिया विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद युवक को सुरक्षित दिल्ली भेजा।

नाइजीरिया देश के कानो शहर में रहने वाला 21 वर्षीय मो. अहमद भारत भ्रमण पर आया है। गुरुवार को वह दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर कन्नौज शहर में इत्र खरीदने आया था। शहर के एक निजी होटल में पहुंचने के बाद जब उसने आईडी के लिए अपना पर्स निकाला तो पासपोर्ट, वीजा और आईडी नहीं था।
विज्ञापन


दस्तावेज दिल्ली के एक होटल में ही छूट गए। इससे मो. अहमद सदर कोतवाली पहुंचा। यहां पुलिसकर्मी उसकी भाषा को समझ नहीं पाए। सूचना के बाद खुफिया विभाग के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। इस दौरान उसने पासपोर्ट और वीजा भूलने की बात कही। उसने बताया कि कन्नौज के इत्र को वह बेहद पसंद करता है। इससे दिल्ली से इत्र की खरीदारी के साथ इत्र के कारखानों को देखने आया था, लेकिन पासपोर्ट भूल जाने के कारण वह फिर कभी शहर में आएगा।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद नाइजीरियन ने फोन कर व्हाट्सएप पर अपना पासपोर्ट और वीजा की फोटो मंगवाई। इसके बाद पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसे दिल्ली भेजा गया। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि विदेशी युवक के पासपोर्ट और वीजा की तस्दीक होने के बाद उसे भेज दिया गया।

- खुफिया विभाग ने पूछताछ कर युवक को सुरक्षित भेजा दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें