फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे से मिली कोई शिकायत तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में डीएम, एसपी व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत हैंडपंपों को जल्द से जल्द रिबोर कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि इस माह के अंत तक पूरे जिले में कोई हैंडपंप रिबोर होने के लिए बाकी नहीं रहना चाहिए। अधिकारियों से कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बताया गया कि अभी तक जनपद में 450 हैंडपंप रिबोर किए जा चुके हैं।

उन्होंने पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत जिले के 30 गांवों में विद्युतीकरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसपी हरीश चंदर को भू माफिया व कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले की सभी सड़काें को गड्ढामुक्त करने को कहा। बताया गया कि अभी तक 898 किलोमीटर सड़क को गड्ढामुक्त किया जा चुका है। चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी व पीएचसी में डाक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। शिकायत मिलने पर आप पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि अब तक 58 गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराया जा चुका है। बैठक में तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला विकास अधिकारी एके वैश्य, सीएमओ डा. एके पचौरी आदि रहे।

- प्रभारी मंत्री ने बैठक में समस्याओं के नस्तारण के दए निर्देश
- हैंडपंपों को रिबोर कराने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें