फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हवा व बारिश से 200 गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। तेज हवा और बारिश के चलते गुरुवार की रात 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मी फॉल्ट ढूंढते रहे पर 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी सफलता नहीं मिली। इससे पीने के पानी के लिए लोग इधर उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन


विद्युत उपखंड से जुड़े 200 गांवों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। सूचना पर लाइनमैनों ने रात में ही फॉल्ट ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे सभी गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे। 24 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने से सबमर्सिबल पंप चालू नहीं हो सके। इस कारण पेयजल संकट बढ़ गया। पेयजल संकट दूर करने के लिए ग्रामीणों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। अवर अभियंता अजीत यादव ने बताया कि बारिश के चलते मेन लाइन में फॉल्ट होने से समस्या उत्पन्न हुई है। लाइनमैन फॉल्ट सही करने में जुटे हैं। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें