फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कसावा गांव में 200 ग्रामीण वायरल बुखार से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। तहसील क्षेत्र के कसावा में 200 ग्रामीण वायरल बुखार से ग्रसित हैं। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं सहकारी समिति पूर्वी के अध्यक्ष की शिकायत पर पहुंचे प्रभारी सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने डेंगू की बजाय वायरल बुखार की पुष्टि की। साथ ही इलाके के झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



ग्राम सभा कसावा में इन दिनों प्रत्येक घर में एक दो लोग बुखार से पीड़ित हैं। सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इलाज आसपास के इलाके के झोलाछाप के यहां चल रहा है। गंभीर मरीज छिबरामऊ, कानपुर, फर्रुखाबाद व आगरा के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुनीष मिश्रा ने गांव में डेंगू फैलने की शिकायत डीएम शुभ्रांत शुक्ला से की। डीएम के निर्देश पर प्रभारी सीएमओ एके जाटव के नेतृत्व में सीएचसी प्रभारी डाॅ. राहुल मिश्रा ने स्वास्थ्य टीम के साथ गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की। प्रभारी सीएमओ ने बताया कि मरीजों के जांच रिपोर्ट देखी गई, किसी भी मरीज की प्लेटलेट्स 50 हजार से कम नहीं थी। यह लक्षण डेंगू के बजाय मियादी बुखार के हैं। इस तरह के बुखार में कुछ दिनों के उपचार के बाद मरीजों की हालत में सुधार होना शुरू हो जाता है।


भाउलपुर में 15 व कसावा में 65 मरीजों का परीक्षण
डेंगू फैलने की शिकायत पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने भाउलपुर में बुखार के तीन, खांसी के पांच, खुजली के चार व तीन अन्य बीमारियों से ग्रसित मिले। इसके अलावा कसावा में बुखार के 12, खांसी जुकाम के 20, कमजोरी के 12, खुजली व अन्य बीमारियों के 10 रोगी मिले। साथ ही मलेरिया जांच की गई, सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव रहीं। जांच टीम में शामिल डॉ. अजय पाल, एलटी श्याम कुमार, फार्मासिस्ट शैलेंद्र शर्मा ने मरीजों को रोग के अनुसार दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें