फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन बाद डेंगू पीड़ित भाजपा नेता की पत्नी की मौत

विज्ञापन
अमृता राजपूत की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। भाजपा मंडल अध्यक्ष तालग्राम की आशा कार्यकर्ता पत्नी की डेंगू से मौत हो गई। करीब 20 दिन से वह डेंगू की चपेट में थीं। भाजपा नेता और उनके दो बेटे अभी भी डेंगू की चपेट में हैं।
विज्ञापन

तालग्राम के कटरा मोहल्ला निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष हरनाथ राजपूत, इनकी पत्नी अमृता राजपूत (38), बेटे उदय प्रताप, शिव प्रताप आठ नवंबर से डेंगू की चपेट में हैं। इनका कानपुर के नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह अमृता राजपूत ने दम तोड़ दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पत्नी तिर्वा विकास खंड की मदनापुर ग्राम पंचायत में आशा कार्यकर्ता थीं। वह खेती करते हैं। मेडिकल स्टोर भी खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें