छिबरामऊ। जीटी रोड चौड़ीकरण में अधिग्रहीत की गई जमीनों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना 20वें दिन भी जारी रहा। अभी तक किसानों की मांग पूरी नहीं हुई है।
जीटी रोड चौड़ीकरण में अधिग्रहीत की गई जमीनों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने करमुल्लापुर चौराहे पर अंडरपास के नीचे धरना दे दिया। किसानों के धरने को अब 20 दिन का समय बीत चुका है लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने उप मुख्यमंत्री सहित जिले के आला अधिकारियों तक अपनी मांग पहुंचाई है लेकिन उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिले हैं। जब तक कि मुआवजे की धनराशि उनके खाते में नहीं आ जाएगी, विरोध जारी रहेगा।
इस दौरान मान सिंह, राजकिशोर, रवि कुमार, राजकुमार, जितेंद्र कुमार, बबलू दुबे, मंगू यादव, विमलेश कुमार, अजय कुमार, अखिलेश कनौजिया सहित कई किसान मौजूद रहे।