अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। बीएसए कार्यालय की ई-मेल आईडी हैक नहीं हुई है। किसी तरह के गोपनीय दस्तावेज भी इधर-उधर नहीं हुए हैं। बीएसए ने कहा कि विभागीय ई-मेल के पासवर्ड बदलना सतत प्रक्रिया में शामिल है। कुछ लोगों ने सिर्फ अफवाह उड़ाई है।
बीएसए दफ्तर के कंप्यूटर आपरेटर प्रियांक दुबे का कहना है कि शासन स्तर पर सूचनाओं को भेजने के लिए एनआईसी के माध्यम से ई-मेल है। विभागीय ई-मेल से सूचनाओं का आदान प्रदान होता है। पासवर्ड को गोपनीय रखा जाता है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने कहा कि बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय की कोई भी ई-मेल हैक नहीं हुई है। कंप्यूटर आपरेटर को ई-मेल का नया पासवर्ड देने के केवल निर्देश जारी किए गए थे।
बीएसए कार्यालय की ई-मेल आईडी नहीं हुई हैक
क्रासर
- बीएसए बोलीं, कंप्यूटर आपरेटर को पासवर्ड बदलने के दिए थे निर्देश