फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 लोग बने महादानी

Thu, 15 Jun 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
प्रमाणपत्र देते डॉ.आरडी यादव व उपजिलाधिकारी रामदास। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बुधवार को नगर के सुभाष अकादमी में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। तपती धूप में भी रक्तदान के प्रति लोगों का जज्बा सराहनीय रहा। 19 लोग रक्तदान कर महादानी बने।
विज्ञापन


 आवास विकास कालोनी स्थित सुभाष अकादमी में बुधवार सुबह दस बजे उपजिलाधिकारी रामदास ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। प्रभारी पैथालॉजिस्ट एवं एमडी डॉ. आरडी यादव ने रक्तदाताओं की जांच के बाद रक्त लेना शुरू किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही इस मुहिम में जिला संयुक्त चिकित्सालय कन्नौज के प्रभारी पैथालॉजिस्ट डॉ. आरडी यादव के नेतृत्व में लैब टेक्नीशियन अभिषेक प्रजापति, लैब सहायक प्रतीक मिश्रा, वार्ड ब्वाय मोहम्मद शफीक, अचल यादव की टीम ने सहयोग किया। समापन पर सुभाष अकादमी के निदेशक राजेश सक्सेना व एसडीएम ने रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन के प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान पूर्व सभासद करुणा शंकर गुप्ता, शिक्षक शशिकांत शुक्ला, शिक्षक नेता प्रवीण पाठक, डॉ.रजनीश दुबे, नवीन बाजपेई मीनू, राजेश कश्यप, ओमी चतुर्वेदी, दिलीप श्रीवास्तव का सराहनीय योगदान रहा।

इस मौके पर सुभाष अकादमी के निदेशक राजेश सक्सेना ने कहा कि स्कूल के माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। अमर उजाला के रक्तदान शिविर की जानकारी हुई तो उसकी व्यवस्था करने के लिए मन से जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें