छिबरामऊ। लॉकडाउन को तोड़कर नगर की गलियों में फर्राटा भरने वाले बाइक सवारों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई की। तीन जगह वाहनों की चेकिंग की और दो घंटे के अंदर ही 19 बाइकों को सीज कर दिया।
मंगलवार को नगर के विशुनगढ़ तिराहे पर सिटी इंचार्ज हरिओम गुप्ता, अस्पताल रोड चौराहे पर एसआई निर्मला कुमारी, तालग्राम तिराहे पर एसआई संजेश कुमार ने चेकिंग अभियान चलाया। दो घंटे के अंदर 19 बाइकों को सीज कर 32 वाहनों के चालान काटे। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन का कड़ाई के साथ पालन कराया जाएगा। घर से बाहर निकलने का ठोस प्रमाण देना होगा। उन्हाेंने बताया कि पुलिस की यह चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।