फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान, दान फिर किया खानपान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों भक्तों ने शुक्रवार को जिले के प्रमुख घाट मेहंदीघाट पर गंगा स्नान के बाद पूजन और दान किया। इसके बाद खानपान कर घाट पर लगे मेले में खरीदारी की और झूलों का लुत्फ उठाया।

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। स्नान के लिए मेहंदीघाट (महादेवी घाट वर्मा घाट) पर गुरुवार रात से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह भोर की पहली किरण के साथ स्नान शुरू हो गया। शाम तक हजारों भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजन और दान किया। मेंहदीघाट पर बड़ी संख्या में भक्तों ने नाव से उत्तरी किनारे पर जाकर स्नान किया। भक्तों ने घाट पर लगे मेले पर खरीदारी की और झूलों का आदि का लुत्फ उठाया। नवविवाहितों ने गांठ जोड़कर स्नान कर मां गंगा की पूजा और आरती की। भीड़ के कारण मेहंदीघाट जाने वाले मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घाट से करीब दो किलोमीटर पहले खेतों में ट्रैक्टर आदि वाहन खड़े करा दिए थे। करीब दो सौ मीटर दूरी पर दुपहिया वाहनों को भी रोक दिया गया। मेले की भीड़ में कई लोग अपनों से बिछड़ गए। कुछ को तो परिजनों ने ही ढूंढ लिया जबकि 25 से अधिक लोगों को खोयापाया कैंप ने उनके परिजनों ने मिलाया। मेले में पिछली बार की अपेक्षा इस बार ट्रैक्टरों की संख्या कम रही। ज्यादातर लोग बाइकों से स्नान करने गए। मेले में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के चालक साजिद का मोबाइल चोरी हो गया। घाट पर गोताखोर और पुलिस मुस्तैद रही।


स्नान, दान फिर किया खानपान
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए मेहंदीघाट पर उमड़ी हजारों की भीड़
क्रासर
दो किलोमीटर पहले चार पहिया और दो सौ मीटर पहले रोकीं बाइकें
फोटो 23केएनजेपी 01- मेहंदीघाट पर गंगा का पूजन करती महिला व युवती।
फोटो 23केएनजेपी 02- स्नान के लए घाट की ओर जाते श्रद्धालु।
फोटो 23केएनजेपी 03- महादेवी घाट पर स्नान करते लोग।
फोटो 23केएनजेपी 04- स्नान करने पहुंचा नवविवाहित जोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें