फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से 60 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति कर सकता रक्तदान

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करते कमलेश व मौजूद स्टाफ। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए सीएमएस ने कर्मचारियों की बैठक ली। कर्मचारियों को बताया कि वह स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं। दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन



 जिला अस्पताल का ब्लड बैंक15 दिनों से रक्त की कमी से जूझ रहा है। वर्तमान में  सात यूनिट ब्लड ही बचा है। इसे सीएमएस आरपी शाक्य ने गंभीरता से लिया है। बुधवार दोपहर के समय जिला अस्पताल के सभी कर्मचारियों की बैठक ली गई। इस में निर्देश दिए कि कर्मचारी खुद तो रक्तदान करें ही, साथ ही 18 से 60 वर्ष के किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को भी रक्तदान के लिए प्ररित करें।
 उन्हें बताया जाए कि स्वेच्छा से किया गया रक्तदान किसी गरीब, बेसहारा की जान बचा सकता है। आप की ओर से किया गया प्रयास जागरूक लोग समझ सकते हैं। इससे वह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान करने आ सकते हैं। डा. आरडी यादव ने कर्मचारियों को बताया कि मनुष्य का जितना वजन होता है, उसका 10 फीसदी रक्त शरीर में होता है। रक्तदान करने से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है। बैठक समाप्त होते ही कर्मचारी रक्तदान करने को तैयार हो गए। सभी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचे।  कर्मचारी कमलेश कुमार व स्टाफ नर्स कंचन सिंह ने रक्तदान किया। सीएमएस ने कहा कि वह शहर व गांव की स्वयंसेवी संस्थाओं से संपर्क कर ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा कराने का प्रयास करेंगे। बैठक में संगीता पटेल, दिलीप वाजपेई, गिलोरिया राजवीन वर्मा, पंकज वर्मा, मुदित शुक्ला, मिथलेश, कल्पना, गीता राजपूत, ज्योति सिंह, जयंती, कंचन सिंह, बबिता, नूतन, समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें