फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी से फिर थानों में लौटेंगे 18 पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रोन्नत निरस्त कर पीएसी भेजे गए पुलिसकर्मियों को फिर नागरिक पुलिस में बुलाया जा रहा है। इससे जिले के 18 पुलिसकर्मी को जल्द थानों और चौकी में तैनाती मिल जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में पीएसी से नागरिक पुलिस सेवा में 896 पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। जिनका प्रमोशन भी हुआ था। सितंबर में इन पुलिसकर्मियों को पदावनत कर 2008 के मूल पद पर पीएसी को वापस कर दिया गया। शनिवार को नए आदेश के बाद इन पुलिसकर्मियों को फिर से प्रोन्नत कर पूर्व तैनाती स्थल पर तैनात करने के निर्देश हुए हैं। जिले में जल्द ही 18 पुलिसकर्मियों को पीएसी से थानों और चौकियों में तैनात कर दिया जाएगा। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना डा. राकेश शंकर के निर्देश पर जल्द 18 पुलिसकर्मियों को पीएसी से दोबारा बुलाकर तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें