फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 18 राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों का होगा चयन

Tue, 07 Mar 2023 07:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नेहरू युवा केंद्र में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख नौ मार्च है। इसके बाद सभी शैक्षिक अभिलेखों के साथ मूलप्रति कार्यालय में जमा की जाएगी। साक्षात्कार में चयनितों को प्रति महीने पांच हजार रुपये मानदेय भी मिलेगा। इसके लिए 18 युवाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन दो साल में जिले के आठों ब्लॉक क्षेत्र से दो-दो राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों का चयन करता है। जिला कार्यालय के लिए भी दो अतिरिक्त समेत कुल 18 राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों का चयन होना है। जिला युवा अधिकारी का कहना है कि आवेदन 23 फरवरी से ऑनलाइन शुरू हो चुके हैं, जो नौ मार्च तक चलेंगे।

आवेदन का प्रिंट निकालकर सभी शैक्षिक योग्यता आदि प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय में उसे जमा करना होगा। पंजीकृत डाक से भी इसे जमा किया जा सकता है। आवेदन करने वाले युवा कम से कम 10 वीं पास हो। उनकी आयु पहली अप्रैल 2023 को 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

आवेदनकर्ता कन्नौज का मूल निवासी हो और अपने मूल ब्लॉक क्षेत्र में निवास करता हो। किसी भी संस्था या विद्यालय का नियमित छात्र आवेदन करने योग्य नहीं हैं। स्वयं सेवकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता आदि विषयों पर जन जागरूकता करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें