फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीडीओ के निरीक्षण में 18 कर्मचारी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शासकीय कार्यालयों में समयबद्धता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी क्रम में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास द्वारा किए गए एक औचक निरीक्षण से विकास भवन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न पटलों और विभागों के 18 कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन और मानदेय को अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है। जवाब न देने की स्थिति में कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


उन्होंने ने बताया कि 27 जून को सुबह 10:20 बजे विकास भवन में संचालित कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। एनआरएलएम के डीएमएम जितेंद्र सिंह, कंप्यूटर आपरेटर श्यामा देवी, कृषि रक्षा में मोहम्मद इरफान, समाज कल्याण कार्यालय में छात्रावास अधीक्षक जितेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, कंप्यूटर आपरेट रेनू मिश्र, आरईडी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम प्रसाद, कृषि अधिकारी कार्यालय की कनिष्ठ सहायक अंजू गौतम, पंचायतीराज कार्यालय के कंप्यूटर आपरेटर ब्रजेश कुमार, उद्यान विभाग के निरीक्षक रवि शंकर मिश्र, वरिष्ठ सहायक रजनीश पांडेय, समाज कल्याण विकास के एमटीएस पवन कुमार, पशु पालन विभाग के वरिष्ठ सहायक गजेंद्र सिंह, कनिष्ठ सहायक राजकुमार, कनिष्ठ सहायक विवेक कुमार, लल्लन बाबू, विमलेश कुमार और युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह चंदेल अनुपस्थित रहे।

कर्मचारियों में हड़कंप
इस औचक निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई के बाद विकास भवन के अन्य विभागों में भी खलबली मच गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और लेट-लतीफी या काम में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें