फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय प्रवेश परीक्षा में बैठे 1738 परीक्षार्थी

Sat, 07 Feb 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय की शनिवार को शहर के पांच इंटर कालेजों में प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में 1738 छात्र-छात्राओं ने भाग्य अजमाया। प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए सेक्टर,स्टेटिक, डीआईओएस, बीएसए की उड़नदस्तों की टीम का गठन किया था। अधिकारी बराबर केंद्रों पर चहलकदमी करते रहे।
विज्ञापन


नवोदय की प्रवेश परीक्षा के लिए लाला श्यामलाल इंटर कालेज में कन्नौज ब्लाक के 427 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 310 ने परीक्षा दी। गुगरापुर के 129 पंजीकृत में 75, केके इंटर कालेज में उमर्दा के 508 में 409, हसेरन के 199 में 119, सौरिख के 172 में 130, कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में छिबरामऊ के 488 में 272,  जलालाबाद के 191 में 129, केकेसीएन में तालग्राम के 374 में 294 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।

परीक्षा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट में एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संदीप कुमार की डयूटी लगाई गई थी। इसके अलावा डीआईओए, बीएसए रामकरन यादव का उड़नदस्ता भी बराबर केंद्रों पर पहुंचकर जायजा ले रहा था। स्टेटिक मजिस्ट्रेट में तहसीलदार सदर राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों को लगाया गया था। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य एम सक्सेना ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान काफी संख्या में छात्र गैर हाजिर भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें