फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक मुश्त समाधान योजना में 172 ने कराया पंजीकरण

Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। बिजली विभाग द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना में सोमवार को 172 बकायेदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। विभाग ने अभी तक 72 लाख रुपये से अधिक बिजली बिल की वसूली की है।
विज्ञापन

बकायेदार उपभोक्ताओं के बिल में ब्याज माफी की तीन चरणों में योजना लागू की गई है। पहले आओ, ज्यादा ब्याज माफी पाओ योजना के तहत कस्बे के बिजली उपखंड पर शिविर लगाया गया है। योजना के तहत 31 दिसंबर तक उपभोक्ताओं को तीन चरणों में सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए शिविर में बकाएदार उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण कर एक मुश्त व किश्तों में बिल को जमा करना शुरू कर दिया है। एसडीओ कुलदीप राजपूत ने बताया कि योजना के तहत बिजली बिल के बकाएदार जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ लें। 50 हजार से अधिक के बकाएदार उपभोक्ता 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराकर बिल जमा कर दें। बिल जमा न करने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इस योजना के तहत 1450 से अधिक उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर करीब 74 लाख रुपये से अधिक धनराशि जमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें